फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   electricion fell down in kanal

नहर में गिरकर इलेक्टि्रशियन की मौत  

Thu, 13 Sep 2018 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 13 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
electricion fell down in kanal
जुबैर खां का फाइल फोटो।

विज्ञापन
 केमरी की पीलाखार डैम की रेलिंग से फिसलकर एक इलेक्ट्रिशियन नहर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज करके शव पोस्टमार्टम को भेजा है।       

केमरी के मोहल्ला सिंघाडिय़ान निवासी जुबैर खां (26) मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलसाना निवासी अपनी बहन के घर पर रहता था और रठौंडा में बिजली की दुकान चलाता था। जुबैर तीन दिन पूर्व अपने घर आया था। परिजनों के मुताबिक वह मंगलवार की रात करीब आठ बजे रामपुर रोड स्थित पीलाखार डेैम की तरफ घूमने गया था।
विज्ञापन


बताते हैं कि वह डैम की रैलिंग पर बैठा था। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह डैम की नहर में गिर गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। वह किसी तरह नहर से निकलकर रोड पर पहुंचा तो लेाग मौके पर एकत्र हो गए। रात में ही डायल 100 व केमरी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा रईस अहमद खां ने केमरी थाने पहुंचकर हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में कर पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया। मृतक पांच भाई व दो बहनेां में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी जसपाल सिंह ग्वाल का कहना है कि युवक नहर में गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक के चाचा की तरफ से इत्तफाकिया दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed