{"_id":"6418bb4ea3fb832b62062727","slug":"electric-supply-disturbed-due-to-rain-rampur-news-c-15-1-90812-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पहले हड़ताल अब बारिश से घरों की बत्ती गुल, पानी की छाई रही किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पहले हड़ताल अब बारिश से घरों की बत्ती गुल, पानी की छाई रही किल्लत
Tue, 21 Mar 2023 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:30 AM IST
सार
सुबह करीब छह बजे के आसपास अचानक तेज बिजली कड़कने के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे करीब सात बजे के आसपास बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। पहाड़ी गेट, शाहबाद गेट, डायमंड रोड, किला क्षेत्र के साथ डूंगरपुर समेत कई इलाकों में फाल्ट हो गया।
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
तीन दिन हड़ताल के बाद पांचवें दिन बारिश से घरों की बत्ती गुल हो गई। बारिश से कई जगह फाल्ट हो गए, जिससे कई मोहल्लों की सप्लाई बाधित हो गई। इस दौरान बिजली जाने से कई जगह पानी की टंकी भी नहीं भर सकी, जिससे कई मोहल्लों की पानी सप्लाई भी ठप हो गई। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बिजली विभाग को सूचना दिए जाने के बाद टीम कई जगह मौके पर पहुंची और जायजा भी लिया, लेकिन बिजली शाम तक नियमित नहीं हो सकी। इस बीच करीब 13 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
सुबह करीब छह बजे के आसपास अचानक तेज बिजली कड़कने के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे करीब सात बजे के आसपास बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई। पहाड़ी गेट, शाहबाद गेट, डायमंड रोड, किला क्षेत्र के साथ डूंगरपुर समेत कई इलाकों में फाल्ट हो गया। जिस वजह से सप्लाई पूरी तरह से बाधित हो गई। अचानक सुबह बिजली जाने से लोगों के रोजमर्रा के काम बाधित गए। बिजली सप्लाई जाने से नगर पालिका की टंकियां भी नहीं भर सकी, जिससे मोहल्लों तक सप्लाई भी नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
ऐसे में लोगो को सुबह से पानी की किल्लत भी सताने लगी। पानी की दिक्कत से लोगों के घरों में कामकाज ठप हो गया। सुबह के वक्त सबसे अधिक पानी की आवश्यकता होती है, ऐसे में नौकरीपेशा लोगों को भी काम पर जाने मे देरी हो गई। कई मोहल्लों में पानी न आने से लोग इंतजार करते रहे। इसके बाद करीब तीन बजे के आसपास मौसम कुछ खुला जिस पर ज्वालानगर, शाहबाद गेट की बिजली कुछ मिनट के लिए आई, लेकिन दोबारा मौसम का मिजाज बदलते ही चली गई।
विज्ञापन
पिछले तीन दिन से लोग बिजली सप्लाई की दिक्कत का सामना करना कर रहे हैं। हड़ताल खत्म होने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली तो बिगड़ते मौसम ने दोबारा बत्ती गुल कर दी। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कत हुई। गनीमत यह रही कि बारिश होने से मौसम में कुछ नरमी आ गई, जिससे लोगों को गर्मी अधिक महसूस नहीं हुई। मगर पानी की किल्लत से हर कोई जूझता रहा।