फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   electric supply disrupted

Rampur News: बिजली का बढ़े लोड से हो रही कटौती और फाल्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
electric supply disrupted
रामपुर। गर्मी के साथ ही सर्दी में हीटर और पानी गर्म करने और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को चलाने के लिए बिजली की डिमांड बढ़ती जा रही है। पहले जहां सामान्य दिनो में इसकी खपत ढाई सौ एमबीए होती थी तो वहीं अब दोगुनी खपत हो रही है। ऐसे में बढ़ती डिमांड के चलते कटौती भी बढ़ गई है। प्रत्येक मोहल्ले से रोजाना 20-25 मिनट की कटौती हो रही है। खास बात यह है कि बड़े मोहल्लों में अधिक बिजली सप्लाई के चलते अन्य इलाकों की सप्लाई पर असर पड़ रहा है। रही सही कसर बिगड़ते मौसम की वजह से हो रहे फाल्ट पूूरी कर देते हैं। वहीं बिगड़ते मौसम की वजह से हुए फाल्ट के चलते बुुधवार को जिला अस्पताल और विकास भवन में बिजली बाधित रही है।
विज्ञापन

शहर के अंदर मौजूदा समय में 75 हजार से अधिक उपभोक्ता है। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश बिजली वितरण मंडल के बिजली घरों से सप्लाई जाती है। विभाग के अनुसार शहरी क्षेत्र को 24 घंटे, ग्रामीण इलाको को 18 घंटे और तहसील स्तर पर 21 घंटे बिजली सप्लाई नियम के मुुताबिक रखी गई है। मगर शहर के अंदर डिमांड बढ़ने के साथ ही कटौती भी जमकर हो रही है। मौजूदा समय में सामान्य दिनो की अपेक्षा दोगुनी बिजली सप्लाई की डिमांड आ रही है। इस समय 464 एमबीए सप्लाई की डिमांड आ रही है। जिले के अंदर सबसे अधिक बिजली खपत के मामले में शहरी क्षेत्र और बिलासपुर क्षेत्र है। यहां पर इंडस्ट्रीयल एरिया होने की वजह से यहां पर बिजली की खपत अधिक हो रही है। जबकि झंडा, किला, टांडा के साथ स्वार, मिलक, शाहबाद में कम बिजली आपूर्ति हो रही है। शहर की अगर बात करें तो यहां पर सुबह नौ बजे से 20-25 मिनट के लिए रोजाना कटौती हो रही है। इसके अलावा शाम को भी बिजली ट्रिपिंग की वजह से लोगों को दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि बिजली का लोड बढ़ने के चलते इस तरह की कटौती हो रही है। इसके साथ ही बिगड़ते मौसम की वजह से फाल्ट भी अधिक हो रहे हैं।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed