फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   electric supply disrupted

आंधी-बारिश ने गुल की बिजली, मौसम हुआ सुहावना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
electric supply disrupted
रामपुर। गुरुवार की आधी रात के बाद बारिश ने जिले भर की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। नगरीय क्षेत्र में पेयजलापूर्ति भी बाधित हो गई। बारिश के दौरान हवा भी चली। मौसम के बदले रुख से मेंथा किसान चिंतित हैं। शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह हल्की बारिश होने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशगवार हो गया था। दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। शाम को फिर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हो गए। गुरुवार आधी रात के बाद अचानक मौसम का मिजाज फिर बदल गया। आसमान में बादल घिर आए। बादलों की गड़गड़ाहट, बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक झमाझम बरसात हुई। आंधी-बारिश के कारण गांव से लेकर शहर तक बिजली लाइनों में फाल्ट हो गए। कई जगह हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से जिलेभर की विद्युत आपूर्ति चौपट हो गई। बिजली चौपट होने से वाटर सप्लाई भी ठप हो गई। सुबह होने पर लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के कारण आम के बागों में आम की फसल को भी नुकसान हुआ और अमिया टूटकर गिर गईं। शहर के अजीतपुर, सिविल लाइंस, रजा इंटर कॉलेज, डूंगरपुर, शाहबाद गेट, आंबेडकर पार्क, पहाड़ी गेट,किला, बिलासपुर गेट, सिटी मेंस बिजली घरों से जुड़े इलाके की बिजली चौपट हो गई। आंधी-बारिश के से मौसम में भी बदलाव हो गया। सुबह के वक्त मौसम में ठंडक का अहसास किया गया। हालांकि सुबह से ही मौसम साफ रहने और धूप खिलने के कारण दिन में गर्मी हो गई। अधिशासी अभियंता प्रथम भीष्म कुमार तोमर ने बताया कि कई जगह लाइनों में फाल्ट के कारण शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। जिसे सुबह होते ही दुरुस्त कर सप्लाई चालू कर दी गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम पूूर्वानुमान के अनुसार शनिवार और रविवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed