{"_id":"6a35a4dc3250737b980e12dd","slug":"elderly-woman-dies-of-snakebite-in-milakkhanam-rampur-news-c-282-1-smbd1029-173663-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मिलकखानम में सर्पदंश से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मिलकखानम में सर्पदंश से वृद्धा की मौत
Sat, 20 Jun 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
मिलकखानम। क्षेत्र के शादीनगर हजीरा गांव में शुक्रवार सुबह घर में झाड़ू लगा रहीं शकुंतला देवी (70) की सर्पदंश से मौत हो गई है। वृद्धा की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।
गांव निवासी शकुंतला देवी शुक्रवार सुबह करीब छह बजे घर में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान वह घर में रखे उपलों के पास पहुंचीं, तभी वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों ने सांप को उपलों के पास से निकलते हुए देखा।
परिजन गंभीर हालत में शकुंतला देवी को उपचार के लिए पहले बेनजीर गांव स्थित एक हकीम के पास ले गए, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मृतका का दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद