{"_id":"6aef6f868884a6a72409e2ee","slug":"elderly-man-murdered-with-a-sword-strike-rampur-news-c-15-1-mbd1008-1034122-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बुजुर्ग की तलवार से वार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बुजुर्ग की तलवार से वार कर हत्या
Sun, 08 Nov 2026 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी शाहबाद। मामूली कहासुनी और हाथापाई का भाई और भतीजे के बीच-बचाव करने आए 70 वर्षीय ताऊ रामस्वरूप के ऊपर उनके ही सगे भतीजे ने तलवार से सीने पर हमला कर हत्या कर दी। इस सनसनी वारदात के बाद जगेसर गांव में पुलिस बल तैनात है और आरोपी भागे हुए हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार रात करीब 8:30 बजे दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर रामस्वरूप के बेटों और उनके सगे भतीजे और छोटे भाई में मामूली कहासुनी हो गई थी। देखते-ही-देखते विवाद काफी बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी युवक भतीजा अपने घर से तलवार निकाल लाया। विवाद शांत कराने के लिए 70 वर्षीय रामस्वरूप बीच-बचाव करने पहुंचे तो भतीजे ने उनके सीने पर तलवार से वार कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए रामपुर ले गए। रामपुर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। आरोपी भागे हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।