{"_id":"6af89e8aa2b27a51ae01707d","slug":"elderly-man-killed-another-injured-after-being-hit-by-a-canter-truck-rampur-news-c-282-1-smbd1025-184726-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कैंटर की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कैंटर की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत, दूसरा घायल
Sat, 14 Nov 2026 11:16 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। नेशनल हाईवे स्थित नवीन मंडी जीरो प्वाइंट के पास शनिवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार दो बुजुर्ग दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में हल्द्वानी निवासी हाफिज आशिक नबी (55) की मौत हो गई, जबकि उनके दोस्त अमीरुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
हल्द्वानी की इंद्रा कॉलोनी वार्ड-31 के रहने वाले दोनों दोस्त स्कूटी से सनकरा-मनकरा स्थित दरगाह पर जियारत करने जा रहे थे। स्कूटी अमीरुद्दीन चला रहे थे और आशिक नबी पीछे बैठे थे। नगर में पहुंचते ही पीछे से आ रहे अनियंत्रित कैंटर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टरों ने आशिक नबी को मृत घोषित कर दिया। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कैंटर व स्कूटी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।