{"_id":"66e78061b8d41cc06708c2f7","slug":"elderly-man-dies-in-road-accident-rampur-news-c-282-1-rmp1006-129999-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत
Mon, 16 Sep 2024 06:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:18 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शौकत अली रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे 70 वर्षीय बुर्जुग कृष्ण कुमार अग्रवाल को चपेट में ले लिया,जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक डिवाइडर से जा टकराई,जिसमें बाइक सवार को भी चोट आई हैं। हालांकि वह मौका पाकर भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले की तहरीर अभी नहीं दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एकता विहार कालोनी मैंथा कारोबारी मुदित अग्रवाल रहते हैं। उनके साथ उनके पिता कृष्ण कुमार अग्रवाल रविवार को दोपहर में सेविंग कराने के लिए निकले थे। शौकत अली रोड पर पहुंचने पर वह रास्ता पार कर रहे थे। इस बीच तेज गति से आ रही बाइक ने उनको चपेट में ले लिया। हादसे में वह वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल के बाद मौके पर लोग दौड़ पड़े। हादसे के बाद बाइक डिवाइडर से जा टकराई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस बीच गंभीर रूप से घायल कृष्ण कुमार अग्रवाल को जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां उनको मृत घोषित कर दिया। इस बीच परिजन कृष्ण कुमार अग्रवाल को तलाशते हुए जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। परिजनों के अनुसार हादसे के बाद कृष्ण कुमार अग्रवाल का मोबाइल फोन भी गायब है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।