{"_id":"58f3bd314f1c1b1b74470d5e","slug":"elder-killed-younger","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े भाई ने की थी फालोअर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े भाई ने की थी फालोअर की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में हुई फालोअर की हत्या का खुलासा करते एएसपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहजादनगर थाने में तैनात फालोअर की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके बड़े भाई और हत्या में मददगार रहे दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार भाई ने स्वीकार किया है कि पिता के मरने के बाद छोटे भाई को फालोअर की नौकरी मिल गई, इससे वह खुन्नस रखता है।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव जादोपुर निवासी डालचंद इसी थाने में फालोअर था। 11 अप्रैल को उसका शव धमोरा के पास मिला था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जहां फोन के आधार पुलिस ने उसके बड़े भाई प्रेम सिंह को हिरासत में ले लिया था। पुलिस की सख्ती के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसके पिता की मौत के बाद उसकी मां ने डालचंद को नौकरी दिलवा दी थी। जब से वह परेशान चल आ रहा था। उसी के चलते उसने नौ अप्रैल को अपने भाई को फोन करके बुलाया था। उसके बाद वह लोग शराब व खाने का सामान लेकर तीनों लोग धमोरा की ओर चले गए।
विज्ञापन
उसके बाद नहर के पास तीनों ने शराब पी। उसके बाद डालचंद को नशा हो गया था। उसके बाद दोस्त व प्रेम सिंह ने उसके गले में रस्सी डालकर उसका गला घोंट दिया। उसकेे बाद आरोपी दीपक उसकी बाइक को मेघा नगला के पास छोड़कर वहां से फरार हो गया था। उसके बाद दोनों लोग वहां से ई रिक्शा से घर आ गए थे। पुलिस ने प्रेम सिंह निवासी जादोंपुर, दीपक, कांशीराम कालोनी निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद एएसपी के सामने पेश किया गया। जहां से दोनों लोग जेल चले गए। जबकि एएसपी के द्वारा टीम को पच्चीस सौ रुपये इनाम भी दिए गए।
विज्ञापन