{"_id":"5f9db4388ebc3e91b7101da1","slug":"elcohal-issue-rampur-news-mbd368008552","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल्कोहल प्रकरण में आईजी ने तलब की जांच आख्या की प्रगति रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एल्कोहल प्रकरण में आईजी ने तलब की जांच आख्या की प्रगति रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रामपुर के चर्चित एल्कोहल प्रकरण में आईजी रमित शर्मा ने जांच आख्या की प्रगति रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने पूछा है कि इस मामले में पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की है। इस प्रकरण के तार पंजाब के पठानकोट से जुड़े हुए हैं। वहीं की डिस्टलरी से 25 हजार लीटर एक्सट्रा नेचुरल एल्कोहल (ईएनए) लाई गई थी। इस प्रकरण में पंजाब पुलिस ने पठानकोट की पॉयनियर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एमडी और तीन निदेशकों समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
13 जून को एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने शहजादनगर थाना क्षेत्र के कमोरा में एक गोदाम से 25 हजार लीटर ईएनए पकड़ी थी। ईएनए टैंकर में लाई गई थी और इसे ड्रम और केन में भरा जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी और तीन को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है गैंगस्टर में कार्रवाई की है। बरेली निवासी एक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस मामले के फिर से चर्चा में आने के बाद आईजी रमित शर्मा ने एसपी से एल्कोहल प्रकरण की जांच आख्या की प्रगति रिपोर्ट तलब की है। दूसरी ओर एसपी शगुन गौतम ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा गई है और गैंगस्टर में कार्रवाई की गई है। फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।