फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ekta tiraha flyover will statrt soon

जल्द शुरू होगा एकता तिराहा फ्लाईओवर

Fri, 30 Mar 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 30 Mar 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
ekta tiraha flyover will statrt soon
एकता तिराहा से कोसी बांध जाने वाला निर्माणाधीन फ्लाई ओवर। अ

विज्ञापन

एकता तिराहा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसे जल्द चालू कर दिया जाएगा। इसके लिए राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने सेतु निगम के अफसरों से बात की है। इसके बाद तीन अप्रैल को अफसरों को निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट के साथ बुलाया गया है।  

एकता तिराहा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य सपा सरकार में स्वीकृत कराया गया था। पुल को बनाने का मकसद सिर्फ जौहर विश्व विद्यालय में उतारा जाना था। इस पुल का निर्माण कार्य करीब तीन साल पहले सेतु निगम द्वारा शुरू किया गया था। लेकिन सपा सरकार जाने के बाद जौहर विवि की ओर उतारे जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन


अब इस फ्लाईओवर के निर्माण से टांडा तहसील की लाखों की आबादी को लाभ मिलेगा जबकि कोसी नदी के बांध पर सड़क बनने से इसका लाभ और भी बढ़ जाएगा। फ्लाईओवर निर्माण शीघ्र पूर्ण कर इसे जनता के लिए चालू कराने के संबंध में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने गुरुवार को सेतु निगम के अफसरों से बात की और निर्माण कार्य की प्रगति जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अफसरों को तीन अप्रैल को निर्माण कार्य की प्रगति आख्या के साथ बैठक के लिए बुलाया गया है। जिसमें पुल चालू कराने के लिए संभावित तारीख तय होने की संभावना है। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने बताया कि जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार सभी कार्य प्रभावी ढंग से कर रही है, शीघ्र ही इस फ्लाईओवर को भी चालू कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed