{"_id":"68b75cbb32660c59e70b5191","slug":"eid-milad-un-nabi-festival-will-be-celebrated-on-the-5th-procession-will-be-taken-out-in-the-city-rampur-news-c-282-1-pbt1003-152687-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पांच को मनेगा ईद मिलाद उन नबी का त्योहार, शहर में निकलेगा जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पांच को मनेगा ईद मिलाद उन नबी का त्योहार, शहर में निकलेगा जुलूस
विज्ञापन
रामपुर। जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी के त्योहार को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पांच सितंबर को होने वाले त्योहार को लेकर बाजार से लेकर खानकाहों में तैयारियां की जा रही हैं।ईद मिलाद-उन-नबी पांच सितंबर को मनाया जाएगा। काजी ए शरआ व जिला मुफ्ती सैयद फैजान रजा हसनी ने बताया कि रामपुर शहर में ईद मिलाद-उन-नबी का यह जश्न जुलूस-ए-मोहम्मदी की शक्ल में पिछले 46 सालों की तरह से मनाया जा रहा है। इस साल भी बहुत ही शान व शोकत और जोश व खरोश के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने मुसलमानों से अपील की है कि वे ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर अपने घरों, मस्जिदों, मदरसों, ख़ानक़ाहों और मोहल्लों में रोशनी और चरागां करें और मीलाद-ए-पाक की महफिलें कर के सीरत-उन-नबी के बारे में उम्मत को जानकारी दें।
बताया कि पांच सितम्बर को तयशुदा जगहों से परंपरागत जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। लोग जुलूस में शामिल होने की पूरी तैयारी करें। ईद मिलाद-उन-नबी अमन के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हम मुसलमानों से गुजारिश करते हैं कि वो बहुत ही सुकून और अमन के माहौल में जुलूस-ए-मोहम्मदी में शिरकत करें। उन्होंने जिला इंतजामिया से भी उम्मीद करते हुए कहा कि पहले की तरह इस बार भी पूरा सहयोग दें, ताकि इस बार भी बेहतर इंतजाम के साथ पुलिस प्रोटेक्शन में परम्परागत जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जा सके और शहर या जिले में कहीं भी कोई रुकावट न हो।