फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   eid celebrates in rustic aera

मुल्क और कौम की तरक्की को उठे लाखों हाथ

Sun, 17 Jun 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sun, 17 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
eid celebrates in rustic aera
मिलक ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते लोग। - अमर उजाला

विज्ञापन
 ईदुल फितर का त्यौहार जिले के ग्रामीण इलाकों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मुल्क और कौम की तरक्की के लिए भी दुआएं मांगी गई। 

शनिवार की सुबह आठ बजे बिलासपुर में तमाम नमाजी माठखेड़ा रोड स्थित ईदगाह में एकत्र हुए। शहर इमाम मौलाना नासिर खां ने  ईद की नमाज अदा कराई। इसके बाद ग्राम खोंदलपुर के खेड़ा में मौलाना मोहम्मद हनीफ ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद में नमाज हाफिज कयूम ने नमाज अदा कराई।  
विज्ञापन


ईदगाह के बाहर नगरपालिका द्वारा टैंट लगाकर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां, ईओ वेदप्रकाश, प्रदीप शर्मा, प्रदीप सक्सेना आदि ने सभी को ईद की मुबारबाद दी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक संजय कपूर ने भी प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह बिट्टू, शाकिर अली खां सज्जू, सचिन टंडन, जितेंद्र मिश्रा आदि के साथ गले मिलकर बधाईयां दीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीबी के पूर्व चेयरमैन अमरीश पटेल, रालोद नेता संतोष शर्मा, सुभाष शर्मा, रोहित शर्मा, गजाली खां, माहिर खां, नरेश गौतम, जसविंद्र सिंह सरां आदि भी लोगों से ईद मिले। सपा के पूर्व जिला महासचिव रतिराम यादव, गन्ना समित चेयरमैन अमरजीत सिंह ढिल्लो, भाकियू असली राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हनीफ वारसी, मोहम्मद सलीम वारसीआदि रहे। 

पालिकाध्यक्ष मोहम्मद हसन खां, फूल अहमद खां, भाकियू असली गुट राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हनीफ वारसी, जिलाध्यक्ष सलीम वारसी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हाफिज अब्दुल सलाम ने ग्राम पंजाबनगर स्थित अपने आवास पर, भाकियू नेता इरफान हसन के ग्राम टाह खुर्द आवास पर रक्षपाल सिंह उर्फ राजा ठाकुर,  स्वराज सिंह यादव आदि ने लोगों को ईद मिलकर मुबारकबाद दी। 
केमरी में चेयरमैन फात्मा बेगम, पूर्व चेयरमैन हाजी मुख्तार अहमद, पूर्व चयरमैन सलीम अहमद, अंसार अहमद, परवेज अली, मुन्ने अली, नईम अहमद के आवास पर भी ईद मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया।

केमरी में पूर्व विधायक संजय कपूर व सतोष शर्मा ने भी गढ़ी व सैंजनी ईदगाह पर सभी को ईद की बधाई दी। भोट व खजुरिया क्षेत्र में भी ईद शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। एसडीएम डीएस गुप्ता व सीओ सलोनी अग्रवाल पुलिस बल के साथ पूरे दिन क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। 

 
पटवाई में  रमजान के पाक महीने ओर इबादत के महीने के बाद शनिवार को पटवाई क्षेत्र में शांति पूर्वक ईद-उल-फितर की नमाज सम्पन्न हुई है।  पटवाई क्षेत्र के घोसीपुरा, गोसमपुर, नवाबनगर, एचोरा सहित कई गांवों में सौहार्द के साथ ईद की नमाज अदा कराई गई। पटवाई जामा मस्जिद के शाही इमाम मोहम्मद जावेद अख्तर मिस्वाही ने तकरीर पेश की।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed