फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   effert of traders

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कराया छह गरीब कन्याओं को विवाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
effert of traders
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने छह गरीब कन्याओं के विवाह कराए। वर और कन्याओं को आशीर्वाद देकर उन्हें जरूरत का सामान भेंट स्वरूप प्रदान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर के उत्सव पैलेस में सामूहिक विवाह उत्सव का आयोजन किया गया। संगठन के जिले और नगर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पुलिस अफसरों और जिलेभर से आए ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में समारोह का शुभारंभ हुआ। मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया और भगवान गणेेश की स्तुति की। पंडित रामकिशन शर्मा ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराए। विधिवत पूजन के बाद वर-वधू ने एक दूसरे को जयमाल पहनाई। सात फेरों की रस्म पूरी करने के बाद लोगों ने वर कन्या को आशीर्वाद दिया। प्रीतिभोज के बाद कन्याओं को विदा किया। निशुल्क विवाह में स्त्री धन के रूप में चांदी के गहनों में पायले, मंगलसूत्र, नाक,कान एवं घरेलू समान में अलमारी, ड्रेसिंग टेबल, पलंग, रजाई, गद्दे, श्रृंगार सामान एवं कपड़े इत्यादि मुहैया कराए। इस दौरान प्रांतीय महामंत्री कपिल आर्य कहा कि इस महामारी में गरीबी में व्यक्ति हर व्यक्ति अपने छोटे-बड़े समारोह में फूलों की सजावट, आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों एवं खाने पर कुछ फिजुल खर्च बचाकर 40-50 हजार रुपये बचा लेता है और ऐसे 10 लोग एकत्र होकर निश्चित रूप से 10 गरीब कन्याओं का घर बसा सकते हैं। जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, विपुल गुप्ता, मनोज रस्तोगी, कमल किशोर रस्तोगी, चंद्रलेखा, सारिका रस्तोगी, शालू रस्तोगी, सुरेखा, सीमा, अमिता, नेहा, नवीन भाटिया, मुनीष गुप्ता, याशु रस्तोगी, छोटे लाल रस्तोगी, गिरीश रस्तोगी, राकेश मिश्रा, पीयूष गुप्ता, संजीव दयाल सक्सेना, मनोज गुप्ता, शिवेंद्र कपूर, ओमवीर, विनोद रस्तोगी, सभासद दिनेश रस्तोगी दिन्ने आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed