फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   education is best media of furtur construction

शिक्षा बेहतर भविष्य निर्माण का है साधन: जिलाधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
education is best media of furtur construction
रामपुर। जिलाधिकारी आंजनेय कुुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ परीक्षा में पास होना नहीं है, बल्कि इसे बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए एक साधन बनाना है। सभी विद्यार्थियों को बेहतर मुकाम हासिल करने के लिए इसे अपनाना होगा। कठिन और आसान कुछ भी नहीं होता, बल्कि यह हमारी तार्किक क्षमता पर निर्भर करता है कि जो हमें आसानी से समझ में आता है उसे आसान मानते हैं और जिसे समझने में समस्या उत्पन्न होती है, उसे कठिन मान लेते हैं। वह राजकीय रजा इंटर कालेज में आयोजित कॅरियर काउंसलिंग में बोल रहे थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम के दौरान माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में अपने सपने को साकार करने के लिए उन सभी विषयों की समझ जरूरी है, जो कठिन लग रहे हैं। जो सपना आप जागती आंखों से देख रहे हैं, उसका साकार होना बेहद जरूरी है, इसके लिए दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ ही बेहतर मार्गदर्शन अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे भविष्य के लिए अपना लक्ष्य निर्धारित नहीं कर रहे हैं, तो समस्या है क्योंकि जब लक्ष्य ही निर्धारित नहीं होगा तो शिक्षा का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। अंग्रेजी विषय की समझ के बारे में उन्होंने कहा कि कोई भी भाषा अपनी भावना की अभिव्यक्ति का माध्यम होती है, परन्तु वैश्विक स्तर पर घटने वाली घटनाओं के बारे में व्यापक जानकारी रखने के लिए वैश्विक भाषा के रूप में अंग्रेजी का ज्ञान होना जरूरी है। उन्होंने अरस्तू, प्लूटो आदि दार्शनिकों की विचारधारा एवं एडिसन व आइन्स्टीन आदि वैज्ञानिकों की खोज से विश्व में होने वाले परिवर्तन के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान की तथा कहा कि जब तक आप खुद को महत्व नहीं देते तब तक आप दूसरे को महत्व देने में सक्षम नहीं हो सकते। खुद के साथ धोखा कतई न करें। पढ़ाई के साथ ही अन्य जिम्मेदारियों के निर्वहन के दौरान पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करें। क्योंकि, इससे आत्मसंतुष्टि के साथ-साथ कार्य कुशलता भी बेहतर होती है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदम्बा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा के साथ ही उनके बेहतर मार्गदर्शन में मदद मिलती है। जिला प्रशासन द्वारा बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए विद्यालयों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ बच्चों को उनके सपने साकार करने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है।इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी, जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार, प्राचार्य डायट नीलम टम्टा भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed