{"_id":"627b6d85315d045e62007de2","slug":"ed-reach-rampur-carries-probe-in-azam-khans-johar-university-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने कसा आजम खां पर शिकंजा: जौहर विवि पहुंचे ईडी के डिप्टी डायरेक्टर, प्रशासन की नौ सदस्यीय टीम भी मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईडी ने कसा आजम खां पर शिकंजा: जौहर विवि पहुंचे ईडी के डिप्टी डायरेक्टर, प्रशासन की नौ सदस्यीय टीम भी मौजूद
Wed, 11 May 2022 03:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 11 May 2022 03:50 PM IST
सार
ईडी के डिप्टी डायरेक्टर ने जिलाधिकारी रामपुर को पत्र भेजकर मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के चांसलर मोहम्मद आजम खां एवं अन्य के खिलाफ जमीन संबंधित प्रकरणों की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची ईडी की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। हाईकोर्ट से उन्हें शत्रु संपत्ति मामले में सशर्त जमानत मिलने से कुछ राहत मिली थी लेकिन, इस बीच आजम खां पर ईडी का शिकंजा भी कस गया है। आजम खां के जमीन संबंधी मामलों में ईडी ने रिपोर्ट तलब की थी। जिस पर बुधवार दोपहर को ईडी के डिप्टी डायरेक्टर के नेतृत्व में प्रशासन की टीम जौहर विवि पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।
सपा नेता मोहम्मद आजम खां पर प्रवर्तन निदेशालय ने भी शिकंजा कस दिया है। ईडी के डिप्टी डायरेक्टर अमित मिश्रा के नेतृत्व में टीम बुधवार की दोपहर में आजम की मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में पहुंच गई। टीम ने स्थानीय राजस्व प्रशासन की नौ सदस्यीय टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।
आजम खां के खिलाफ जौहर विश्वविद्यालय में शत्रु संपत्ति की जमीन मिलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में जांच कर रहा है। बीते दिन ईडी के सहयोग के लिए राजस्व प्रशासन की नौ सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद बुधवार को ईडी के डिप्टी डायरेक्टर के साथ प्रशासन की टीम जौहर विवि पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल टीम की जांच चल रही है और अधिकारी जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कह सकेंगे।
विज्ञापन
जौहर विश्वविद्यालय के चांसलर हैं आजम खां
सपा नेता मोहम्मद आजम खां जौहर ट्रस्ट द्वारा संचालित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के चांसलर हैं। वह बीते करीब 26 माह से वह सीतापुर की जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों में प्रवर्तन निदेशालय भी जांच कर रहा है।