फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ED could pose an obstacle to the release of Azam Khan and his son Abdullah.

Rampur News: आजम खां और बेटे अब्दुल्ला की रिहाई में ईडी लगा सकती है रोड़ा

Thu, 29 Oct 2026 11:54 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 29 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
ED could pose an obstacle to the release of Azam Khan and his son Abdullah.
रामपुर। दो पैन कार्ड के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की जेल से रिहाई की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि, आजम खां की रिहाई की राह में ईडी की ओर से दायर कराई गई नई प्राथमिकी अड़चन बन सकती है। फिलहाल अब ईडी व पुलिस की कार्रवाई पर लोगों की नजर टिक गई है।
विज्ञापन

जौहर विश्वविद्यालय से संबंधित कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की ईडी टीम जांच कर रही है। एक दिन पहले ही में एजेंसी ने विश्वविद्यालय की जमीन और भवनों को अस्थायी रूप से अटैच करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

इससे पहले आजम खां से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय की ओर अजीमनगर थाने में नई एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद आजम खां से जुड़े मामलों में कानूनी घटनाक्रम पर सभी की निगाहें हैं। यदि इस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी होता है या कोर्ट की ओर से कोई अन्य कानूनी आदेश प्रभावी होता है, तो उसका असर जमानत पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
क्या कहते हैं विधि विशेषज्ञ ---

हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां की जमानत मंजूर कर ली है। ऐसे में अब दोनों की रिहाई हो सकती है लेकिन यदि पुलिस या फिर ईडी ने सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज मामले में वारंट लिया तो आजम खां को मुश्किल हो सकती है। सतनाम सिंह मट्टू, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन
000

हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में सपा नेता आजम खां व उनके बेटे को जमानत दे दी है लेकिन ईडी की ओर से दर्ज कराए गए मामले में यदि वारंट ले लिया गया तो सपा नेता आजम खां की रिहाई अटक सकती है। इसके बाद सपा नेता को इस मामले में भी जमानत लेनी पड़ सकती है। -सर्वजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बार एसोसिएशन
000

वीसी से मिला अधिवक्ताओं का दल

रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी की भूमि और भवन जब्तीकरण के मामले की जानकारी मिलने के बाद सपा नेता आजम खां के वकीलों का शिष्टमंडल जौहर यूनिवर्सिटी के कुलसचिव से मिला और उनसे पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कहा कि अभी तक ईडी की ओर से जब्तीकरण संबंधी कोई आदेश नहीं मिला है। इसके बाद भी नियमानुसार ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद

000

आजम व अब्दुल्ला की जमानत मिलने के आदेश से सपाइयों में खुशी, बांटी मिठाइयां

रामपुर। सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत मिलने की खबर के बाद सपाइयों के चेहरे खिल उठे हैं। कचहरी परिसर में सपा नेता से जुड़े अधिवक्ताओं व उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही जिले भर में सपाइयों ने मिठाई बांटी। उन्होंने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed