{"_id":"6537e0a357a92a79520d21ee","slug":"dussehra-2023-dussehra-celebrations-in-rampur-shouts-of-shri-ram-echoed-during-ravana-dahan-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dussehra 2023: रामपुर में दशहरे की धूम, रावण दहन होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे, रोशनी से नहाया आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dussehra 2023: रामपुर में दशहरे की धूम, रावण दहन होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे, रोशनी से नहाया आसमान
Tue, 24 Oct 2023 08:51 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 24 Oct 2023 08:51 PM IST
सार
रामपुर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। देहात से लेकर शहर तक सभी जगहों पर रावण का पुतला दहन किया गया। इस बीच प्रशासन की तरफ से कड़ी चौकसी की गई थी।
विज्ञापन
रामपुर में दशहरे के मौके पर जलता रावण का पुतला
- फोटो : संवाद
विस्तार
रामपुर में तीन स्थानों पर चल रही रामलीला में मंगलवार को राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम के हाथों रावण के वध के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण का पुतला जलते ही दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन
रामपुर में आदर्श कॉलोनी, ज्वालानगर और सनातन रामलीला कमेटी की ओर से कोसी रोड स्थित उत्सव पैलेस में रामलीला का मंचन हुआ। श्रीराम और रावण के बीच घमासान युद्ध हुआ। इस दौरान दिखाया गया कि जब श्रीराम के बार-बार तीर मारने पर भी रावण का वध नहीं होता है तो विभीषण श्रीराम को बताते हैं कि रावण की नाभि में अमृत है।
विज्ञापन
इसके बाद जब श्रीराम ने नाभि में तीर मारा तो रावण का वध हुआ। इसके बाद श्रीराम ने लक्ष्मण से अंतिम क्षणों में रावण से ज्ञान प्राप्त करने के लिए कहा। इसके बाद श्री सनातन रामलीला कमेटी की ओर से 45 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, भाजपा नेता दिलीप सक्सेना, गरुद्वारा सिंह सभा अध्यक्ष निर्मल सिंह व डॉ.सौरभ गुप्ता ने श्रीराम को तिलक कर आरती की गई। श्री आदर्श रामलीला कमेटी ज्वालानगर में छह बजकर 15 मिनट पर रावण दहन किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक आकाश सक्सेना ने शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ भी मौजूद रहे। इस दौरान सुरेश अग्रवाल, अवधेश शर्मा, डॉ. तेजवीर यादव, त्रिभुवन पंडित, आशु गुप्ता, चितरंजन श्रीवास्तव, संजू शर्मा, सुभाष सक्सेना, डॉ. अनिल सक्सेना आदि मौजूद रहे।
श्री हरि आदर्श रामलीला कमेटी सिविल लाइन की ओर से आदर्श कॉलोनी में आयोजित रामलीला का मंचन विधायक आकाश सक्सेना की मौजूदगी में हुआ। यहां भी डीएम विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे।
रामलीला मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर राकेश जुनेजा, जगन्ननाथ चावला, राजकिशन भसीन, राकेश कुमार शर्मा, मोहित बांगा, राहुल डंग, राजेंद्र कुमार पाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।