फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   durg nagala firing issue

दुर्गनगला में चुनावी रंजिश को लेकर पथराव और फायरिंग में एक और गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
durg nagala firing issue
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र के दुर्गनगला गांव में चुनावी रंजिश को लेकर पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने दबका तिराहे से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार 14 मई को शहजादनगर थाना क्षेत्र के दुर्गनगला गांव में प्रधानपति जाफ़र और पास में ही रहने वाले आसिम में चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था।जिसमे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। जिसके बाद दोनों ओर से पथराव और फायरिंग हो गई थी।इसमें दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह भी मौके पर पहुँचे थे। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में उपनिरीक्षक मदन पाल की तहरीर के आधार पर 26 नामजद सहित 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में दो दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने हल्का दरोगा मदन पाल को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया था। वहीं रविवार को पुलिस ने इस मामले में दबका तिराहे से एक आरोपी यासीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यासीन को न्यायालय के समक्ष पेश किया और वहा से जेल भेज दिया। शहजादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि एक और आरोपी यासीन को गिरफ्तार कर लिया है। 15 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed