फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   duplicate currency

पांच सौ के नकली नोट ने उड़ाई नींद

Fri, 03 Mar 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रामपुर/शाहबाद। 
अमर उजाला ब्यूरो रामपुर/शाहबाद।  Updated Fri, 03 Mar 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नई करेंसी का पांच सौ का नोट बाजार में आने के बाद अभी तक नकली होने की कोई खबर नहीं आई है। दो हजार रुपये के नकली नोट पर तो तमाम सवाल खड़े हुए हैं, नकली नोट बरामद भी हुए हैं, लेकिन इस बीच शाहबाद नगर के एक पेट्रोल पंप पर पांच सौ का नकली नोट मिलने और हंगामे के बाद उसे फाड़कर फेंके जाने के बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं, आखिर पांच सौ का नकली नोट पेट्रोल पंप पर कहां से आया, पुलिस ने इस मामले में किसी से पूछताछ या कोई जानकारी जुटाना भी उचित नहीं समझा है। 

शाहबाद नगर के एक पेट्रोल पंप पर जब ग्राहक पेट्रोल लेने गया तो उसने दो हजार रुपये का नोट दिया था, बदले में उसे सेल्समैन ने पांच-पांच सौ के नोट दिए जिसमें एक नोट नकली था। जब ग्राहक का वो नोट नहीं चला तो पेट्रोल पंप पर जाकर उसने सेल्समैन से नकली नोट देने की बात करते हुए हंगामा कर दिया। विवाद बढ़ने पर लोगों ने आधे-आधे में फैसला कर दिया और नकली बताए जा रहे पांच सौ के नोट को फाड़कर फेंक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दिए बिना बात यहीं खत्म कर दी गई थी। लेकिन नई करेंसी का नकली नोट मिलना बड़ा सवाल है। पुलिस ने भी इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया। न उस ग्राहक को थाने बुलाकर पूछताछ की और न पेट्रोल पंप के मालिक, मैनेजर या सेल्समैन से पूछताछ की गई। आखिर नकली नोट पेट्रोल पंप पर कहां से आया? कौन पेट्रोल पंप पर नकली नोट चला गया? इस संबंध में थानाध्यक्ष सोम प्रकाश वर्मा से जानकारी ली गई तो उन्होंने कह दिया कि हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed