{"_id":"65970918a3ad7b642807256b","slug":"dumper-overturns-on-road-after-jumping-on-speed-breaker-helper-dies-rampur-news-c-282-1-smbd1029-13341-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्पीड ब्रेकर पर उछलकर डंपर सड़क किनारे पलटा, हेल्पर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्पीड ब्रेकर पर उछलकर डंपर सड़क किनारे पलटा, हेल्पर की मौत
विज्ञापन
रामपुर। स्वार में रामपुर-बाजपुर राजमार्ग स्थित धनौरी सेंट मैरीज स्कूल के सामने बुधवार की रात लगभग साढ़े दस बजे स्पीड ब्रेकर पर रेत से लदा डंपर अनियंत्रित हो गया। इसके बाद डंपर सड़क किनारे खड्ड में पलट गया। हादसे में अमरोहा के मंडी धनौरा निवासी हेल्पर जयपाल (47) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक उमेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
बुधवार की रात लगभग स़ाढ़े दस बजे घना कोहरा था। इसी दौरान बाजपुर दिशा से रेत लादकर ला रहा डंपर धनौरी चौराहा स्थित सेंट मैरीज स्कूल के सामने से गुजरा। यहां लगे स्पीड ब्रेकर को चालक देख नहीं पाया जिसके चलते ब्रेकर पर पहुंचते ही डंपर तेजी से उछला और सड़क किनारे पानी से भरे खड्ड में जाकर पलट गया। इसी दौरान पीछे से रामपुर हजरत नगर निवासी कुछ लोग अपनी कार से आ रहे थे।
उन्होंने खड्ड में घुसकर डंपर के केबिन से चालक उमेंद्र को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर डंपर हटवाया तो उसके नीचे से हेल्पर का शव मिला। घायल चालक को अस्पताल भेजने के साथ शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना मिलने पर उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इस संबंध में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।