{"_id":"6a84b0aea0b7603416019cd9","slug":"due-to-the-blockage-of-the-drain-waterlogging-occurred-in-gic-students-reached-the-school-amidst-the-water-rampur-news-c-282-1-rmp1016-178154-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नाला बंद होने से जीआईसी में जलभराव, पानी के बीच स्कूल पहुंचे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नाला बंद होने से जीआईसी में जलभराव, पानी के बीच स्कूल पहुंचे विद्यार्थी
Wed, 19 Aug 2026 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का पानी नगर के चंदौसी रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के परिसर में भर गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कॉलेज के मैदान से लेकर मुख्य द्वार तक पानी भर गया। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार को जलभराव के बीच विद्यार्थी किसी तरह कॉलेज पहुंचे। छुट्टी के बाद उन्हें इसी पानी के बीच से होकर घर लौटना पड़ा। कॉलेज परिसर में काफी मात्रा में पानी जमा होने के कारण विद्यार्थियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश के दौरान जलभराव बढ़ने से विद्यालय प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई।
बताया जा रहा है कि राजकीय इंटर कॉलेज की दीवार से सटाकर नाले का निर्माण किया गया है। नाला बंद होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसी वजह से बारिश का पानी कॉलेज परिसर में जमा हो रहा है। जल निकासी नहीं होने से मैदान और मुख्य प्रवेश द्वार पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। प्रधानाचार्य देवेश कुमार ने इस समस्या को लेकर नगर पंचायत को पत्र भेजा है। उन्होंने नाले की सफाई कराकर जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। प्रधानाचार्य ने पत्र के माध्यम से यह भी अवगत कराया है कि कॉलेज परिसर में जलभराव के कारण किसी भी समय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
000
वर्जन
बारिश के कारण कॉलेज प्रांगण में जल भराव हो गया है। हमने नगर पंचायत से नाले की सफाई कराने की मांग की है, ताकि बारिश के जमा पानी की निकासी हो सके और जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल सके। -देवेश कुमार, प्रधानाचार्य जीआईसी