{"_id":"47ac32dffc1a12fefe4c13f77d26c9a3","slug":"due-to-majority-of-hindu-s-akhilesh-is-cm-togadia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुसंख्यक हिंदुओं के कारण ही सीएम हैं अखिलेशः तोगड़िया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुसंख्यक हिंदुओं के कारण ही सीएम हैं अखिलेशः तोगड़िया
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद में विहिप के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया
विज्ञापन
ने कहा है कि यूपी में हिंदू बहुसंख्यक हैं। इसलिए यहां के सीएम अखिलेश
यादव हैं। जिस दिन हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा, उस दिन अखिलेश यादव नहीं,
बल्कि कोई निहाल अहमद मुख्यमंत्री होगा।
अगर हिंदू नहीं चेते तो रामपुर, मुरादाबाद और मेरठ सहित अन्य शहरों में भी वही हाल होगा, जो 25 साल पहले कश्मीर में हुआ। डा. तोगड़िया मंगलवार को रामपुर के शाहबाद में विहिप की ओर से संत रविदास जयंती के मौके पर आयोजित सामाजिक समरसता समागम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हिंदुओं की जनसंख्या घट रही है। एक वक्त था जब पूरी दुनिया में सिर्फ हिंदू ही थे। अभी कश्मीर में हिंदू अल्पसंख्यक हुए हैं, इसके बाद असम और बंगाल में हो जाएंगे। देश की सभी राजनीतिक दलों को सिर्फ मुसलमानों की चिंता है। हिंदुओं के बच्चों की चिंता सरकार को क्यों नहीं है?
सरकार को किसानों को चिंता क्यों नहीं है? इसलिए अधिकांश किसान हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि सभी सरकारें विकास की बात कर रही हैं। विकास होना भी चाहिए,लेकिन जब हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएगा तो विकास का फायदा किसको मिलेगा? कश्मीर के हिंदुओं को वहां हुए विकास का फायदा मिल रहा है?
डा. तोगड़िया ने हिंदुओं के लिए छह प्वाइंट का एक्शन प्लान का खुलासा भी किया।उनका छह सूत्रीय एक्शन प्लान है धर्मांतरण को ना, घर वापसी को हां, लव जिहाद को ना, सम्मान को हां, बांग्लादेशी मुसलमानों को ना और हर हिंदू के घर में बच्चों के लिए हां। उन्होंने कहा कि हमने 50 लाख हिंदुओं को धर्मांतरण करने से बचाया है।
घर वापसी हो रही है और होती रहेगी। डा. तोगड़िया ने सुरक्षित हिंदू, समृद्ध हिंदू और सम्मानित हिंदू का संकल्प लोगों को दिलाया।