फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Drunken policeman created ruckus on the road, suspended

Rampur News: नशे में धुत सिपाही का सड़क पर हंगामा, निलंबित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Drunken policeman created ruckus on the road, suspended
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में शनिवार को नशे में धुत एक सिपाही ने राधा रोड पर सड़क पर बाइक खड़ी कर जमकर हंगामा किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। सिविल लाइंस क्षेत्र के राधा रोड पर शनिवार दोपहर को नशे में धुत सिपाही कुलदीप तोमर एक दुकान के सामने आकर रुक गया। सिपाही ने अपनी बाइक बीच सड़क पर खड़ी कर दी और राहगीरों से गाली-गलौज करने लगा। लोगों ने सिपाही को समझने का प्रयास किया तो उन्हें धमकाने लगा। इसके बाद सिपाही सड़क पर खड़ी बाइक पर रायफल रखकर साइड में खड़ा हो गया। इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस सिपाही को पकड़कर ले गई और उसका मेडिकल कराया गया। आरआई हरेंद्र कुमार ने बताया की नशे में मिले सिपाही बागपत निवासी कुलदीप तोमर का मेडिकल कराकर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई थी। रविवार को एसपी राजेश द्विवेदी ने सिपाही को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed