{"_id":"5adcd40e4f1c1b84028b5f8c","slug":"driver-and-conductor-retrun-five-lac-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक-परिचालक ने यात्री को लौटाए पांच लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक-परिचालक ने यात्री को लौटाए पांच लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
रामपुर में रोडवेज बस में यात्री का पांच लाख रूपए से भरा बैग लौटाने वाले बस का ड्राइवर। अमर उजाला
विज्ञापन
चालक और परिचालक की इमानदारी से एक यात्री को उसके खोए पांच लाख रुपये मिल गए। उसका बैग बस में रह गया था, जो वापस कर दिया गया है। बिलासपुर के रतनपुरा निवासी सतनाम सिंह दो दिन पहले दिल्ली गए थे।
वह वापस लौट रहे थे। इसके लिए उन्होंने दिल्ली के आनंद बिहार बस स्टैंड से रोडवेज बस पकड़ी। रामपुर डिपो की इस बस में उन्होंने अपना सफर पूरा किया। इस बीच अपने गंतव्य पर पहुंचने के बाद सतनाम सिंह बस से उतर गए, लेकिन उनका बैग बस में ही रह गया। बस खाली होने के बाद चालक चंकी बाबू और परिचालक सुरेंद्र सिंह ने बस चेक की तो बैग मिला। उन्होंने बैग खोलकर देखा तो उसमें पांच लाख रुपये थे। चालक ने बैग अपने पास रख लिया।
विज्ञापन
उधर, पांच लाख रुपये से भरा बैग गायब होने के बाद सतनाम सिंह की नींद उड़ गई। उन्होंने अपने एक रिश्तेदार को बस का नंबर बताया, इसके बाद संपर्क करते हुए रामपुर पहुंच गए। यहां पता करने पर चालक के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने पूरी बात बताई, जिस पर चालक ने उन्हें बैग दिखाया। सतनाम सिंह ने बैग पहचान लिया, जिसके बाद चालक और परिचालक ने नोटों से भरा बैग उन्हें वापस कर दिया। चालक और परिचालक की इस इमानदारी की सभी लोगों ने सराहना की है।
विज्ञापन