फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   drains are not clean

बारिश ने खोली नालों की सफाई की पोल : कब्रिस्तान में हुआ जलभराव, पानी में उतराने लगे शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
drains are not clean
रामपुर। मूसलाधार बारिश ने शहर में नालों की सफाई के दावों का पोल खोल दिया। बारिश से उफनाए नालों का पानी एक कब्रिस्तान में घुस गया, जिससे कब्रिस्तान में दफनाए गए शव पानी में उतराने लगे। कब्रिस्तान में शव उतराने की सूचना पर कई लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद नगरपालिका ने पंप के सहारे कब्रिस्तान से पानी निकलवाया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से शुरु हुई तेज बारिश शनिवार को दोपहर तक जारी रही। इससे शहर का जलनिकासी की व्यवस्था की हकीकत भी सामने आई। नगर में बीएसएनएल कार्यालय की रोड पर स्थित एक कब्रिस्तान में पानी भर गया। इस पानी में लोगों को तीन शव तैरते दिखाई दिए, जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी नगर पालिका के अधिकारियों को दी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. इन्दुशेखर मिश्रा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पंप के जरिए कब्रिस्तान का पानी निकलवाया और जेसीबी से कब्रिस्तान की जल निकासी खुलवाई। पानी निकलने के बाद लोगों ने शवों को फिर से दफना दिया गया। वहीं, बड़े नालों की सफाई पूरी तरह से न होने की वजह से जलनिकासी सही तरीके से नहीं हो पाई, जिस वजह से मोहम्मद अली जौहर रोड, शौकत अली रोड, सिविल लाइंस, ज्वालानगर, कृष्णा विहार कालोनी, पुराना गंज, बाजार नसरूल्ला खां, नालापार, शाहबाद गेट, पीला तालाब, तालाब मुल्ला ऐरम समेत तमाम इलाकों में जलभराव हो गया। डायमंड रोड पर नाला बंद होने की वजह से पानी भर गया, जिसे बाद में नगर पालिका के नगर अभियंता महेन्द्र सिंह ने पंप लगाकर निकलवाया। साथ ही नाले की सफाई कराई। ज्वालानगर के विकास नगर इलाके में तो भी कई मकानों में पानी घुस गया। किचन और कमरों में पानी आने की वजह से लोगों का काफी सामान खराब हो गया। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर, रेलवे ट्रैक, रोडवेज बस स्टैंड पर भी पानी भर गया, जिसे पंप से निकलवाया गया। शाम तक यही सिलसिला जारी रहा। ईओ इंदूशेखर मिश्रा ने बताया कि कब्रिस्तान में शव उतराने की सूचना मिली थी, जिस पर पंप से पानी निकलवाना शुरू करवाकर वो वहां से वापस आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed