फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dovelopment work in palika and nagar pxnchayat

निकायों में 39.63 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
dovelopment work in palika and nagar pxnchayat
रामपुर। जिले के निकायों में 39.63 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए जिलाधिकारी ने सभी निकायों के टाईड और अनटाईड ग्रांट से होने वाले विकास कार्यों को मंजूरी दे दी है। इसमें सबसे ज्यादा विकास कार्य रामपुर नगर में होंगे, जहां विकास कार्यों पर 27.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने कलक्ट्रेट सभागार में सभी स्थानीय निकायों के चेयरमैन, प्रशासक एवं अधिशासी अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निकायों में कराए जाने योग्य विकास कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक समीक्षा की तथा विभिन्न प्रकार के जन सामान्य के लिए बेहतर सुविधाओं के दृष्टिगत विकास कार्यों को संपन्न कराने के लिए मंजूरी भी प्रदान की। जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद रामपुर में टाईड ग्रांट में 1014.56 लाख एवं अनटाईड ग्रांट 1743.64 लाख के कार्यों को मंजूरी दी। इसी प्रकार नगर पालिका स्वार में टाईड ग्रांट के 65.39 लाख एवं अनटाईड ग्रांट के 44.76 लाख के कार्य स्वीकृत किए गए। नगर पालिका टांडा में टाईड ग्रांट के 81.05 लाख एवं अनटाईड ग्रांड के 89.32 लाख के कार्य स्वीकृत किए गए। नगर पालिका बिलासपुर में टाईड ग्रांट के 139.64 लाख एंव अनटाईड ग्रांट के 38.21 लाख के कार्य स्वीकृत किए गए। नगर पालिका मिलक में टाईड ग्रांट के 103.49 लाख एवं अनटाईड ग्रांट के 52.73 लाख के कार्य स्वीकृत किए गए। इस प्रकार नगर पंचायत शाहबाद में टाईड ग्रांट के 82.68 लाख एवं अनटाईड ग्रांट के 74.41 लाख के कार्य स्वीकृत किए गए। नगर पंचायत केमरी में टाईड ग्रांट के 61.82 लाख एवं अनटाईड ग्रांट के 39.74 लाख के कार्य स्वीकृत किए गए। नगर पंचायत मसवासी में टाईड ग्रांट के 39.62 लाख एवं अनटाईड ग्रांट के 35.36 लाख के कार्य स्वीकृत किए गए। जनपद की नवसृजित नगर पंचायतों में सैफनी में टाईड ग्रांट के 51.19 लाख एंव अनटाईड ग्रांट के 31.12 लाख के कार्य, दढ़ियाल में टाईड ग्रांट के 67.34 लाख एवं अनटाईड ग्रांट के 35.97 लाख के कार्य एवं नरपतनगर में टाईड ग्रांट के 44.26 लाख एवं अनटाईड ग्रांट के 27.57 लाख के कार्य स्वीकृत किए गए। इस प्रकार डीएम ने सभी निकायों के 39.63 लाख के कार्यों की मंजूरी दी गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन लालता प्रसाद शाक्य, उपजिलाधिकारी स्वार सचिन राजपूत, उपजिलाधिकारी टांडा निधि डोडवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed