{"_id":"67db1e0700e69078750cd8e1","slug":"double-decker-bus-and-truck-collide-on-bypass-11-injured-rampur-news-c-282-1-rmp1004-141700-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बाईपास पर डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बाईपास पर डबल डेकर बस और ट्रक की भिड़ंत, 11 घायल
Thu, 20 Mar 2025 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। पानीपत से हरदोई जा रही डबल डेकर बस सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। जिससे बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हाईवे से हटवाया।
हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जो जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि अन्य चार के हल्की चोट के कारण डॉक्टरों ने इन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। अन्य सभी यात्रियों को घटना के कुछ ही देर में पुलिस ने दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। फिलहाल, इस मामले में अभी तक पुलिस को काेई तहरीर नहीं मिली है।
हादसा मंगलवार की आधी रात लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे के अजीतपुर बाईपास पर हुआ। हादसे का कारण बाईपास पर डिवाइडर न होना भी बताया जा रहा है। पानीपत से हरदोई जाने वाली डबल डेकर बस में 50 यात्री थे। बस अजीतपुर के पास तेज गति से सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
ट्रक लखनऊ से जम्मू जा रहा था। हादसे के वक्त बस में यात्री सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ यात्रियों की नींद टूट गई। हादसे के बाद यहां सूचना पुलिस को दी गई। सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस 11 घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल ले गई थी, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर आठ घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया और शेष तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
इन सभी को बाद में पुलिस ने दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया है। हादसे के बाद मौके पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन के जरिये हटाया।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर, एआरटीओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि डबल डेकर बस मेरठ जिले की है। जांच के दौरान बस के सभी दस्तावेज वैध पाए गए हैं।
यह यात्री हुए घायल
-नीलम और उनकी बेटी वैशाली, नवादा बरेली।
-आसिफ निवासी बिजनौर (बस चालक)।
- शोभा निवासी शाहजहांपुर
- सितारा निवासी जलालाबाद शाहजहांपुर।
- गीता निवासी हरदोई।
- ताहिर निवासी बारामुला कश्मीर (ट्रक चालक)।
- मो. रफी (ट्रक चालक का सहयोगी) निवासी बारामूला कश्मीर।
हादसे के बाद डायवर्ट किया ट्रैफिक
हादसे के बाद बाईपास पर वाहनों की कई किमी लंबी लाइन लग गई। यहां करीब चार घंटे तक जाम लगा रहा। जाम की वजह से वाहनों को शहर के भीतर से गुजारा गया। वाहनों की कतार लंबी लगने के बाद पुलिस ने जीरो प्वाइंट से रूट डायवर्ट कर दिया। इस दौरान वाहनों को शहर के भीतर से गुजारा गया। वाहनों के हटवाने के बाद यातायात का संचालन शुरू कराया जा सका।