{"_id":"6aa5b792e7eaac526a02d34a","slug":"dont-know-how-many-cases-were-filed-against-the-family-after-the-government-left-office-tazeen-rampur-news-c-282-1-rmp1004-179933-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार जाने के बाद परिवार पर कितने मुकदमे हुए पता नहीं : तजीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार जाने के बाद परिवार पर कितने मुकदमे हुए पता नहीं : तजीन
Sun, 13 Sep 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जेल में बंद सपा नेता आजम खां से शनिवार को मिलने पहुंचीं डाॅ. तजीन फात्मा ने बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की लेकिन आजम खां से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। बाहर निकलने के बाद डाॅ. तजीन फात्मा ने हाल में दर्ज मुकदमे पर कहा कि आजम खां के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे झूठे हैं। कोर्ट से उनको राहत की उम्मीद है।
सपा नेता से मुलाकात को डाॅ. तजीन फात्मा दोपहर के वक्त जेल पहुंचीं। जेल में उन्होंने बेटे अब्दुल्ला से मुलाकात की। बताते हैं कि वह इस दौरान आजम खां से मुलाकात नहीं कर पाई। वापस लौटने के बाद उन्होंने आजम खां के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुए धोखाधड़ी के मुकदमे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आजम खां बेकसूर हैं। उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे गलत और झूठे हैं। अब उन्हें कोर्ट से ही राहत की उम्मीद है। कहा कि प्रदेश में सरकार बदलने के बाद से उनके पति, बेटे, परिवार के अन्य सदस्यों और करीबियों के खिलाफ कितने मुकदमे दर्ज हुए, इसका पता नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवार लंबे समय से कानूनी मामलों का सामना कर रहा है। कई मामलों में कोर्ट से राहत मिल चुकी है। वहीं, कई मामलों में रोजाना सुनवाई चल रही है। कहा कि अब इन मामलों में न्यायालय से ही उम्मीद है। उन्हें भरोसा है कि आने वाले समय में अन्य मामलों में भी अदालत से राहत मिलेगी। संवाद