धान क्रय केंद्र से किसानों को बिना किसी कारण न करें वापस
सार
जिलाधिकारी ने रविंद्र कुमार मांदड़ ने कहा है कि जिले में धान की खरीद के लिए जो 128 केंद्र शुरू किए गए हैं वो निर्धारित अवकाश के अलावा सभी दिन तय अवधि में खुलेंगे। सभी केंद्रों में दिशा सूचक लगाए जाए तथा मंडी सचिव प्रत्येक मंडी में फ्लैक्सी एवं अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे।जिलाधिकारी जिला सहकारी बैंक के सभागार में क्रय एजेंसियों के प्रबंधकों और क्रय केंद्र के प्रभारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रत्येक केंद्र में लेबर रजिस्टर अवश्य हो तथा लेबर की उपस्थिति सुनिश्चित रखें।सार्वजनिक स्थानों में होर्डिंग्स के माध्यम से धान खरीद का प्रचार-प्रसार कराया जाए।सभी तहसीलों में ग्राम प्रधानों की बैठक कर ग्रामों में धान खरीद का प्रचार प्रसार करवाया जाए तथा रजिस्ट्रेशन के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
विज्ञापन