फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dogs bites two women

जामिनगंज में फिर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, दो महिलाएं घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
dogs bites two women
स्वार। क्षेत्र के जामिनगंज गांव में एक बार फिर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें दो महिलाएं घायल हो गईं जबकि एक बच्चा बाल बाल बच गया।
विज्ञापन

जामिनगंज में 15 मार्च को नौ वर्षीय सौरभ पर खूंखार कुत्तों ने हमला कर नोच-नोच कर मार डाला था। इसके अलावा दो बकरियां भी कुत्तों के हमले में मर गई थीं। इन हमलों के बाद गांव के लोग और बच्चे कुत्तों के खौफ के कारण अकेले नहीं निकल रहे थे। शनिवार को राह से गुजर रही दो महिलाओं पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें रामऔतार की 45 वर्षीय पत्नी विद्या नरपतनगर से दवा लेकर वापस लौट रही थी। तब उस पर कुत्ते टूट पड़े। उसे मिर्च के खेत में गिरा लिया। इस दौरान वह घायल हो गईं। उसकी चीख पुकार सुनकर राह से गुजर रहे लोग आ गए, जिन्होंने कुत्तों को किसी तरह भगाया। इसके अलावा सतपाल की 40 वर्षीय पत्नी विमला घर के बराबर स्थित खेत से चारा लेने गई थीं, तब कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला बोल दिया। वह भी मामूली तौर घायल हुई हैं।

रविवार की शाम लगभग छह बजे गांव के किनारे स्थित प्रधान चंचल सिंह के भाई राजीव के दरवाजे पर उनका पांच वर्षीय बेटा सूरज अपनी मां सहित अन्य महिलाओं के साथ खड़ा था। इस दौरान सूरज पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। लेकिन महिलाओं की सतर्कता से बच्चा बाल-बाल बच गया। इन घटनाओं से गांव में एक बार फिर से खूंखार कुत्तों का खौफ पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed