फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Doctors and staff nurses are absent, pharmacists are handling the responsibility

Rampur News: डॉक्टर-स्टाफ नर्स गैरहाजिर, फार्मासिस्ट संभाल रहे जिम्मेदारी

Tue, 04 Mar 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 04 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Doctors and staff nurses are absent, pharmacists are handling the responsibility
रामपुर। सरकार के लाख दावों के बावजूद देहात क्षेत्र की बात दूर शहर में संचालित आयुष्मान जन आरोग्य मंदिरों की सेहत भी दुरुस्त नहीं है। बिलासपुर गेट के पास स्थित आरोग्य मंदिर में सोमवार दोपहर एक बजे न ही डॉक्टर थे और न ही कोई रोगी। यहां स्टाफ नर्स भी मौजूद नहीं मिला। सिर्फ फार्मासिस्ट निजाम अली बैठे मिले। पूछने पर उन्होंने बताया डॉक्टर किसी ट्रेनिंग में गए हैं। उनके साथ ही स्टाफ नर्स भी गई हैं।
विज्ञापन

वहीं, आरोग्य मंदिर के भवन में अव्यवस्थाएं फैली थी। भवन के दूसरे कमरे में दवाइयां बिखरी पड़ी थीं, इन्हीं के बीच कबाड़ रखा है। बिलासपुर गेट क्षेत्र की आबादी करीब 15 हजार के आसपास है। लोगों को बेहतर इलाज मिल सके इसके लिए यहां आरोग्य मंदिर खोला गया। लेकिन, यहां के आरोग्य मंदिर पर सोमवार दोपहर एक भी मरीज नहीं दिखा। डॉ. विनय कुमार भी गैर हाजिर थे। स्टाफ नर्स भी नहीं दिखी। फार्मासिस्ट निजाम अली आरोग्य मंदिर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन

चिकित्सक के बारे में जानकारी करने पर फार्मासिस्ट ने बताया कि डॉक्टर किसी ट्रेनिंग में गए हैं और स्टाफ नर्स भी उनके साथ में हैं। वहीं, आरोग्य मंदिर में मौजूद एक कमरे में दवाइयां बिखरी पड़ी थीं। अन्य सामान के साथ कबाड़ भी कमरे में बिखरा पड़ा था। पास में ही मरीजों के लिए डाले गए बेड पर चादर तक नहीं थी। ड्रिप लगाने के लिए स्टैंड भी नहीं था। आरोग्य मंदिर के बाहर हैंडपंप लगा है, जो कई वर्ष से खराब है। वॉश बेसिन पर मिट्टी जमी है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जांच किट मौजूद हैं। उसका प्रयोग नहीं हो रहा है। बीपी और शुगर की मशीन कमरे में रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आयुष्मान आरोग्य मंदिर में चिकित्सकों की कमी को पूरा करने की कोशिश की जा रही है, यदि कोई चिकित्सक नहीं आ रहे हैं तो उनकी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच की जाएगी। -सत्यमूर्ति तोमर, नोडल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article