{"_id":"60ddef1c8ebc3e22246adf04","slug":"doctor-pen-down-strike-in-rampur-and-kinnaur-rampur-news-sml375490860","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर, किन्नौर में चिकित्सकों ने की पेनडाउन स्ट्राइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर, किन्नौर में चिकित्सकों ने की पेनडाउन स्ट्राइक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर/रिकांगपिओ। रामपुर खनेरी अस्पताल और किन्नौर के क्षेत्रीय अस्पताल में तीसरे दिन भी चिकित्सकों ने पेनडाउन स्ट्राइक जारी रही। रामपुर महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में चिकित्सकों ने विरोध स्वरूप सुबह 9:30 से लेकर 11:30 बजे ओपीडी का बहिष्कार किया। इस दौरान स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान डॉ. संदीप नेगी, डॉ. गुमान नेगी, डॉ. राजेश्वर नेगी, डॉ. निहाल नेगी सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
वहीं क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में वीरवार को तीसरे दिन डॉक्टरों ने 2 घंटे पेन डाउन स्ट्राइक की। सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक डॉक्टर ओपीडी में नहीं बैठे। किन्नौर मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. सुनील ने कहा है कि पंजाब वेतन आयोग के तहत डॉक्टरों का नॉन प्रेक्टिसिंग अलाउंस 25 से 20 फीसद करने और बेेसिक वेतन से दी लिंक करने पर डॉक्टर में भारी रोष है।
कोरोना वायरस महामारी के दौरान दिन-रात मरीजों की सेवा करने वाले डाक्टरों के वेतन में सरकार कटौती करने जा रही है। इस मौके पर डॉ. एसएस नेगी, डॉ. अविनाश नेगी, डॉ. अन्वेशा नेगी, डॉ. डेनी, डॉ. नवदीप कपिल, डॉ. नवदीप मेहता, डॉ. सुधीर, डॉ. पल्लवी, डॉ अश्वनी और डॉ. सनम शामिल रहे।