{"_id":"5bc6342cbdec2269807df624","slug":"doctor-died-in-road-accident-in-rampur0000","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
डॉ. शाकिर हुसैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार डॉक्टर की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया हैँ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जिला मुरादाबाद के थाना गलशहीद के मोहल्ला कटार शहीद निवासी डॉ. शाकिर हुसैन भोट थाना क्षेत्र के गांव कोयला में पीएचसी में तैनात थे। मंगलवार की सुबह वह बाइक से मुरादाबाद से रामपुर आ रहे थे कि कोसी पुल के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद परिवार के लोग भी आ गए जहां रो रोकर बुुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए रखवा दिया गया। डाक्टर की मौत की जानकारी मिलने के बाद जिला अस्पताल में शोक में अवकाश कर दिया गया। जिले भर के डॉक्टर भी एकत्र हो गए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर अजीतपुर चौकी पर खड़ा कर दिया। सवारी दूसरी बस से चली गई। चालक-परिचालक मौके से फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन