फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   doctor and staf not feel guilty

डाक्टर बोलीं, मेरी मौजूदगी में नहीं हुआ प्रसव

Mon, 30 Nov 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 30 Nov 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की गर्दन कटने के मामले में अस्पताल से जुड़े डाक्टर और स्टाफ ने पल्ला झाड़ लिया है। अस्पताल की सीनियर डाक्टर ने अपने बयान में साफ कहा कि नवजात की मौत के वक्त वो ड्यूटी पर मौजूद ही नहीं थीं। उन्हें तो बाद में महिला के आपरेशन के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन



कुछ इसी तरह के बयान नर्स और अन्य स्टाफ ने दिए हैं। महिला अस्पताल में पिछले दिनों प्रसव के लिए आई एक महिला के साथ हैवानियत भरा सलूक किया गया था। प्रसव के दौरान नवजात गर्भ में फंस गया था। उसे कमरबंद से बांधकर बाहर निकाला गया था, जिससे नवजात का सिर धड़ से अलग हो गया था।
विज्ञापन



सिर धड़ से अलग होने के बाद इस मुद्दे पर जमकर बवाल हुआ था। इस बवाल के बाद ड्यूटी पर मौजूद संविदा डाक्टर और नर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। नगर विकास मंत्री आजम खां की नाराजगी के बाद हरकत में आए प्रशासन ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिटी मजिस्ट्रेट ने अस्पताल के स्टाफ को नोटिस जारी करते हुए बयान दर्ज कराने के आदेश दिए थे। मामले में सोमवार को महिला अस्पताल की डाक्टर अनीता शर्मा, नर्स पदमा और सफाई कर्मचारी सुशीला ने सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए। सभी ने अपने बयानों में नवजात की मौत के मामले से पल्ला झाड़ लिया।



डा. अनीता शर्मा ने यहां तक कहा कि उनकी मौजूदगी में प्रसव नहीं हुआ। वो तो बाद में आपरेशन के वक्त यहां पहुंची थी। फिलहाल सिटी मजिस्ट्रेट मदन गर्बियाल ने इस मामले में अभी अस्पताल छह और कर्मचारियों को बयान के लिए तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed