फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   doctor absent

केंद्र अधीक्षक समेत डाक्टर गैरहाजिर मिले

Wed, 18 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Wed, 18 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
doctor absent
रामपुर में मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर आतीं विधानसभा की स्थायी समिति की टीम। अमर उजाला

विज्ञापन
सीएचसी का मंगलवार को विधानसभा की स्थायी समिति की अध्यक्ष के साथ आई टीम के निरीक्षण में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई। केंद्र अधीक्षक समेत कई डाक्टर गैरहाजिर मिले। सबसे पहले टीम फार्मासिस्ट के कमरे में पहुंची और यहां पर  हाजिरी रजिस्टर का निरीक्षण  किया। निरीक्षण के केंद्र   अक्षीधक समेत अन्य डाक्टर गैरहाजिर थे।

 सबसे पहले उन्होंने केंद्र अधीक्षक की जानकारी ली। तब टीम की सूचना पर आए डा. असलम पहुंच गए। तब टीम ने उनसे लिखित चार्ज को लेकर जानकारी की। तब उनका कहना था कि उनको कोई चार्ज नहीं है और वह अपनी डयूटी पर हैं। अन्य डाक्टर बिना किसी सक्षम अधिकारी के स्वीकृति बिना अवकाश पर पाए गए।
विज्ञापन


टीम महिला अस्पताल में पहुंची जहां पर स्टाफ सिस्टर बिनीता महताब मिलीं। महिला डाक्टर की जानकारी ली। तब पता चला कि वह तीन महीने ज्वाइन करने आईं महिला डा.ममता उसी दिन  मुरादबाद अटैच होने का आदेश बनवाकर साथ लाईं थीं और वहीं पर अटैच हैं। सीएचसी पर महीनेभर में साढे तीन सौ प्रसव होते हैं। जिस पर टीम दंग रह गई। उन्होने प्रसूता से बात की और करीब 15 मिनट में ही चली गई। सीएचसी पर अधीक्षक   के गैरहाजिर होने पर टीम ने बकौल प्रत्यक्ष खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम प्राथमिक विद्यालय रोराकला पहुंची। जहां पर पठन-पाठन व्यवस्था से असंतुष्ट दिखी।  टीम ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया जहां पर खामियां पर नाराजगी जताई। टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र लोहा का निरीक्षण भी किया जहां अव्यवस्थाएं मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed