{"_id":"657379cc64722cca680a57aa","slug":"dm-approves-suspension-of-eo-of-maswasi-nagar-panchayat-rampur-news-c-282-1-rmp1004-11587-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: डीएम ने की मसवासी नगर पंचायत के ईओ के निलंबन की संतुस्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: डीएम ने की मसवासी नगर पंचायत के ईओ के निलंबन की संतुस्ति
Sat, 09 Dec 2023 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। लापरवाही पर प्रशासन ने मसवासी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पर शिकंजा कस दिया है। डीएम ने इस मामले में नगर पंचायत के ईओ के निलंबन की संस्तुति की है। उन पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। अब जल्द ही उन पर कार्रवाई शासन स्तर से की जाएगी।
पिछले दिनों स्थानीय निकाय की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में ईओ मसवासी गैरहाजिर रहे थे। इसके अलावा उन पर मसवासी नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था खराब पाए जाने के साथ ही विकास कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया था। जिस पर डीएम ने उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। अब डीएम ने बताया कि लापरवाही के आरोप में ईओ को निलंबित किए जाने की संस्तुति की गई है।
डीएम ने इस मामले में नगर विकास विभाग को पत्र लिखकर साफ किया है कि मसवासी ईओ कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। साथ ही वह बैठकों में भी गैरहाजिर रहते हैं। डीएम ने साफ किया है कि नगरीय इलाकों की सफाई व्यवस्था में यदि कोई लापरवाही बरतता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों की सुविधाओं पर सभी ईओ को ध्यान देना होगा।