फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Divya shines in athletics, Jaskaran tops in 200 meters race

Rampur News: एथलेटिक्स में छाईं दिव्या, 200 मीटर दौड़ में जसकरन अव्वल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Divya shines in athletics, Jaskaran tops in 200 meters race
रामपुर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मनाए जा रहे खेल सप्ताह के तहत रविवार को एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं हुईं। बालक-बालिका वर्ग में सौ से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। बालिका वर्ग में दिव्या और बालक वर्ग की प्रतियोगिताओं में जसकरन अव्वल रहे। महात्मा गांधी स्टेडियम में हुई प्रतियोगिताओं में गोला फेंक में शीतल प्रथम, पूजा द्वितीय, साक्षी तृतीय, भाला फेंक में आकांक्षा प्रथम, पूजा द्वितीय, स्वाति तृतीय रहीं। चक्का फेंक में दिव्या प्रथम, शीतल द्वितीय और साक्षी तृतीय रहीं। त्रिकूद में दिव्या प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय और मोना तृतीय रहीं। लंबी कूद में दिव्या प्रथम, पलक द्वितीय और मोनिका तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में रूपाली प्रथम, स्वाति द्वितीय और सिमरन तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में पलक प्रथम, स्वाति द्वितीय और सिमरन तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में पलक प्रथम, रूपाली द्वितीय और सिमरन तृतीय रहीं।
विज्ञापन

वहीं बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में विनीत प्रथम, जसकरन सिंह द्वितीय और रितिक तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में जसकरन प्रथम, विकास द्वितीय और अमित तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में अमन प्रथम, अमित द्वितीय व प्रतीक तृतीय रहे। लंबी कूद में इकराम प्रथम, रितिक द्वितीय व विशेष तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में महेश प्रथम, विपिन द्वितीय व अमित तृतीय रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने कहा कि जैसे मानव शरीर में दिल की भूमिका होती है, उसी तरह सारे ही खेलों में एथलेटिक्स की भूमिका भी दिल के समान मानी जाती है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब देश के प्रधानमंत्री की देखरेख में हम ओलंपिक में नंबर वन गोल्ड मेडल हासिल करने वाले देश बनेंगे। खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए उन्होंने योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य जमील अहमद, जिलामंत्री भाजपा प्रदीप गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा मारिया खान, एथलेटिक्स कोच जीशान अहमद, पीटीआई मनोज कुमार, अंकित सिंह और जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव फरहत अली खान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed