{"_id":"68e2d97b60706d53bd0ddf34","slug":"diversion-will-be-implemented-on-the-highway-from-today-rampur-news-c-282-1-rmp1023-155182-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हाईवे पर आज से लागू होगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हाईवे पर आज से लागू होगा डायवर्जन
विज्ञापन
रामपुर। कोसी पुल पर काम के चलते रविवार शाम से होने वाला डायवर्जन नहीं हो सका। अब यह डायवर्जन सोमवार से लागू होगा। यह डायवर्जन अग्रिम आदेशों तक लागू रहेगा।
कोसी जीरो प्वाइंट पर पुल के निर्माण कार्य के चलते एनएचआई ने प्रशासन से सहयोग मांगा है। इस कार्य को तेजी से कराने के लिए कोसी जीरो प्वाइंट पर रूट डायवर्जन करने की अपील प्रशासन से की गई थी,जिसके बाद प्रशासन ने इसके लिए पूरा प्लान तैयार किया है। साथ ही पुलिस भी इसको लेकर तैयारी कर रही है।
प्लान के अनुसार यह डायवर्जन शनिवार की शाम से लागू होना था,लेकिन ऐन मौके पर यह डायवर्जन का फैसला टाल दिया। यातायात प्रभारी निरीक्षक नवनीत कुमार ने बताया कि डायवर्जन अब सोमवार से शुरू होगा। इसके लिए पुलिस की ओर से तैयारियां की गई हैं। उनके मुताबिक रुद्रपुर-बिलासपुर से आने वाले और मुरादाबाद-दिल्ली जाने वाले हल्के व भारी वाहनों को कोयली कट से शहजाद नगर जीरो प्वाइंट होकर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि पुल पर काम के चलते रूट डायवर्जन किया जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात व्यवस्था में हुए इन बदलावों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --