फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   District administration wants to suppress the voice of farmers: Shankhdhar

किसानों की आवाज को दबाना चाहता है जिला प्रशासन : शंखधार

Sun, 17 Mar 2024 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 17 Mar 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
District administration wants to suppress the voice of farmers: Shankhdhar
मिलक। जिला प्रशासन किसानों की आवाज को दबाना चाहता है। जबकि जनपद में भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर है। शनिवार को भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने ये बात कही।
विज्ञापन

कहा कि जनपद के अधिकांश सरकारी कार्यालयों में निजी, कर्मचारी सरकारी कार्य कर रहे हैं। किसानों को खुलेआम लूट रहे हैं। यह सब कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की मिली भगत से ही संभव हो पर रहा है। जनपद में बेमौसम बरसात से किसानों की फसलें तबाह हुईं, लेकिन ठीक प्रकार से सर्वे नहीं कराया गया। धान खरीद में बहुत बड़ी मात्रा में धांधली हुई है। निराश्रित गौवंशों से किसान परेशान है, खनन माफिया अत्याधिक सक्रिय हैं। गेहूं खरीद में न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ पांच सौ रुपए प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाए। भारतीय किसान संघ मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन देना चाहता था। लेकिन पुलिस द्वारा रात से ही कार्यकर्ताओं के घर पर डेरा डाल कर नजरबंद कर दिया। जो कि उचित नहीं है क्या किसान अपनी पीढ़ा अपने प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी न करे इसपर भी पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। इस मौके पर वीरेश शर्मा, राजेश लोधी एवं विशाल दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed