{"_id":"609ac5008ebc3ed20342d537","slug":"distancing-strips-strewn-at-liquor-shops-rampur-news-mbd388746120","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकानों पर जमकर उड़ीं डिस्टेंसिंग की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकानों पर जमकर उड़ीं डिस्टेंसिंग की धज्जियां
विज्ञापन
रामपुर। मंगलवार को शराब की दुकाने खुलने पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। हालांकि कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मी लोगाें को फटकारते नजर आए। वहीं शराब की दुकानों पर कुछ ही घंटों में स्टॉक खत्म हो गया, जिससे बहुत लोगाें को मायूस लौटना पड़ा। लॉकडाउन के चलते 30 अप्रैल को बंद हुईं दुकानों में काफी स्टॉक था, लेकिन मंगलवार को जब शराब की दुकानें खुलीं, तो अधिकांश दुकानों में बहुत कम स्टॉक था। दुकानें खुलने के करीब 4 घंटे में ही स्टॉक खत्म हो गया। रामपुर, पटवाई और शाहबाद, बिलासपुर क्षेत्र में शराब खरीदने के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। जबकि सैफनी, मिलकखानम, भोट आदि क्षेत्रों में न के बराबर लोग ही शराब की दुकानों पर दिखाई दिए।
कोरोना संक्रमण का असर तेजी से बढ़ रहा है। यहां तक कि संक्रमण का प्रभाव गांवों में भी नजर आने लगा है। तमाम लोगों की जान चली गई। ऐसे में संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए सरकार की ओर से लॉकडाउन का एलान किया गया। 30 अप्रैल की रात को आठ बजे दुकानें बंद हो गईं। हालांकि, तब यह साफ नहीं था कि लॉकडाउन और बढ़ाया जा सकता है, लेकिन संक्रमण के हालातों को देखते हुए सरकार की ओर से लॉकडान बढ़ा दिया गया। ऐसे में सभी प्रकार की गतिविधियां बंद थीं। शराब की दुकानें भी बंद थीं।
किन्तु, सरकार ने मंगलवार से शराब की दुकानें खोलने की इजाजत दे दी थी। ऐसे में दुकानें खुलते ही लोग शराब खरीदने के लिए पहुंच गए। कई दुकानों के आगे तो ग्राहकों की लाइनें लग गईं। इस बीच अधिकांश दुकानें स्टॉक न होने की वजह से बंद ही रहीं। जो दुकानें खुली भी थीं, उन दुकानों की शराब कुछ घंटों में ही बिक गई। हालांकि, विभागीय अफसरों की मानें तो दुकानों पर पहले से ही स्टॉक नहीं था। वहीं जबकि स्वार में कई दुकानों पर शराब न होने के कारण लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। सेल्समैन के अनुसार लॉकडाउन के कारण शराब नहीं आ पाई थी अब दुकानें खुली हैं तो माल लाया जाएगा।
विज्ञापन
-जिले की अधिकांश दुकानों पर स्टॉक नहीं था। चूंकि, माह के अंत में लॉकडाउन होने की वजह से दुकानों पर शराब का स्टॉक कम था। दुकानें खुली तो जहां जितना भी माल होगा, वहां बिक गया होगा।
-अवधेश राम, जिला आबकारी अधिकारी, रामपुर।
शराब के नाम पर नहीं मिलेगी छूट, पुलिस काटेगी चालान : एसपी
एसपी शगुन गौतम का कहना है कि शराब खरीदने के नाम पर किसी को छूट नहीं दी जाएगी। छूट सिर्फ आवश्यक सेवाओं के लिए है शराब के लिए नहीं। बिना किसी वजह से जो भी व्यक्ति सड़क पर मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शराब के नाम पर तो छूट कतई नहीं दी जाएगी। हालांकि मंगलवार को कई ठेकों के बाहर पुलिसकर्मी शराब खरीदने वालों को कतार में खड़े होने की बात कहते नजर आए।