{"_id":"6ab2d265e65bb0f827007e86","slug":"dispute-over-shiva-temple-reconstruction-vhp-submits-memorandum-to-tehsildar-rampur-news-c-282-1-smbd1029-180674-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शिव मंदिर के पुनर्निर्माण पर विवाद, विहिप ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शिव मंदिर के पुनर्निर्माण पर विवाद, विहिप ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
Wed, 23 Sep 2026 12:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
स्वार। क्षेत्र के मिलक खौद गांव में शिव मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर एक ग्रामीण द्वारा अड़ंगा डालने और निर्माण कार्य रुकवाने के मामले में विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार विभाग के पदाधिकारियों ने मंगलवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार विभाग के परिवर्तन प्रमुख राकेश कुमार चंद्रा और राम औतार दिवाकर के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और एसडीएम की गैर मौजूदगी में तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि गांव की आबादी में स्थित शिव मंदिर में ग्रामीण पूजा-अर्चना करते हैं।
16 सितंबर को ग्रामीणों ने मंदिर के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव पारित किया था। इसके बाद निर्माण के लिए मंदिर की बुनियाद की पैमाइश कराई जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। उसने मंदिर की आंशिक भूमि को अपना बताते हुए विवाद किया। इससे ग्रामीणों में रोष है। विहिप पदाधिकारियों ने तहसीलदार से मामले की जांच कराकर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा है कि एक सप्ताह में समाधान नहीं होने पर संगठन प्रदर्शन और आंदोलन करेगा। इस दौरान रमेश, नरेश, चरन सिंह, डाल चंद, लाखन सिंह, दीपक मौर्य, राजकुमार जाटव, पारस कुमार मौर्य, मुरारी लाल और कपिल आदि मौजूद रहे।