{"_id":"5b6c8eef4f1c1b31388b5ad4","slug":"dispute-in-chc-in-swar-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों के देर से पहुंचने पर सीएचसी में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों के देर से पहुंचने पर सीएचसी में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
स्वार में औषधि वितरण कक्ष में दवा के लिए इंतजार करती भीड़। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी में चिकित्सकों की गैर मौजूदगी एवं औषधि वितरण कक्ष से दवाइयों का वितरण न होने पर मरीजों ने जमकर हंगामा किया और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की । शोर शराबा सुनकर लोगों की भारी भीड़ लग गई । उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
प्रदेश सरकार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गरीब जनता के लिए विशेष सुविधाएं दिए जाने की समय-समय पर घोषणाएं की जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गरीब जनता को स्वास्थ्य सेवा का लाभ नही मिल पा रहा है।
गुरुवार को सीएचसी में मरीजों की भारी भीड़ लगी थी। सुबह साढ़े दस बजे तक ओपीडी में कोई भी चिकित्सक मौजूद न होने एवं औषधि वितरण कक्ष की खिड़की बंद मिलने ओर फार्मासिस्ट द्वारा दवाइयों का वितरण न करने पर मरीज भड़क गए। मरीज और उनके परिजनों ने सीएचसी में हंगामा शुरू कर दिया। मरीजों और उनके तीमारदारों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी । हंगामा होते देख लोगों की भारी भीड़ लग गई ।
विज्ञापन
मरीजों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खुलने का समय प्रात: आठ बजे से है, लेकिन ढाई घंटे बीतने के बाद भी कोई भी चिकित्सक ओपीडी में मौजूद नही है। फार्मासिस्ट के मुरादाबाद से आने के कारण समय से दवाइयों का वितरण नहीं किया जा रहा है जिससे गंभीर रोगी परेशान है ।हंगामा होते देख अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया ।इस दौरान एक चिकित्सक ने ओपीडी में मरीजों को देखना शुरू किया ।
काफी देर बाद पहुंचे फार्मासिस्ट ने एकत्र हुए भीड़ को दवाओं का वितरण किया तब कही जाकर हंगामा शांत हुआ । प्रभारी चिकित्साधिकारी इंदुकांत वर्मा ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों और फार्मासिस्ट को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा ।