फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dispute between SDM and farmer leader resolved

Rampur News: एसडीएम व किसान नेता का विवाद निपटा

Wed, 25 Jun 2025 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 25 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Dispute between SDM and farmer leader resolved
बिलासपुर (रामपुर)। भाकियू महात्मा टिकैत के जिला महामंत्री हरिशंकर यादव व एसडीएम अरुण कुमार के बीच तकरार के बाद मंगलवार को मंडलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम की गैर मौजूदगी में तहसीलदार से वार्ता की। तहसीलदार ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर विवाद निपटा दिया।
विज्ञापन

भाकियू महात्मा टिकैत के कार्यकर्ता मंगलवार की दोपहर मंडलाध्यक्ष जसपाल सिंह फौजी के नेतृत्व में एसडीएम से वार्ता करने के लिए तहसील पहुंचे। मंडलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एसडीएम ने उनके संगठन के जिला महासचिव हरिशंकर यादव के साथ 23 जून को गलत व्यवहार किया था, जो कि गलत है। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक वार्ता होती रही। वार्ता के बाद तहसीलदार ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामला आपसी गलतफहमियाें का रहा होगा। वह अब किसानों के सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे। वार्ता के दौरान विवाद निपट गया। बाद में किसानों तहसीलदार को ज्ञापन देकर घटतौली करने वाले राशन विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने, छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने आदि समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

तहसीलदार ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। मंडलाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल विवाद निपट गया है। एसडीएम के लखनऊ से वापस लौटने पर सात किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलेगा और समस्या से अवगत कराएगा। तहसीलदार से वार्ता करने वालों भाकियू मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह फौजी, जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव, जिला महामंत्री हरिशंकर यादव, जाकिर हुसैन, मधुबाला देवी, बृजपाल सिंह यादव, ताहर सिंह यादव आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed