फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Discharge application rejected in the Quality Bar takeover case.

Rampur News: क्वालिटी बार कब्जाने के मामले में डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र खारिज

Fri, 25 Sep 2026 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 25 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Discharge application rejected in the Quality Bar takeover case.
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज क्वालिटी बार को कब्जाने के मामले में आरोप तय होने से पहले बृहस्पतिवार को बचाव पक्ष की ओर से दाखिल डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। वहीं, दो अन्य मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में राजस्व निरीक्षक अनंग राज की ओर से वर्ष 2019 में क्वालिटी बार को कब्जाने का मामला दर्ज कराया गया था। इसमें सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी तजीन फात्मा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को बचाव पक्ष की ओर से दाखिल डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र पर सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। अब मामले की सुनवाई सात अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गवाह को धमकाने के मामले में गवाह के नहीं आने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई पांच अक्तूबर को होगी। इसके अलावा रामपुर पब्लिक स्कूल की मान्यता को लेकर चल रहे मामले में भी कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब इस मामले की सुनवाई सात अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed