फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Director General Health and Medical Training inspected ANM Training Center in Milak

महानिदेशक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रशिक्षण ने मिलक में एएनएम प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Director General Health and Medical Training inspected ANM Training Center in Milak
मिलक में एएनएम प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण करतीं महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य प्रशिक्षण ? - फोटो : MILAK
मिलक। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रशिक्षण महानिदेशक डॉ. कल्पना सिंह ने बुधवार को एएनएम प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र बहदाल मिला, जिस पर उन्होंने व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा प्रशिक्षण महानिदेशक डॉ. कल्पना सिंह बुधवार को शाम चार बजे एएनएम प्रशिक्षण केंद्र पहुंचीं। उन्होंने बंद पड़े कमरों का भी निरीक्षण किया। दूसरी मंजिल पर बने प्रशिक्षण कक्ष, आवास और भवन के रख-रखाव तथा उनकी हालत देखी। निरीक्षण में केंद्र बदहाल मिला।
विज्ञापन

प्रशिक्षण न होने के कारण हॉल तथा कमरों में पंखे और वायरिंग खराब मिली। उन्होंने अधीनस्थों को व्यवस्था सही करने के आदेश दिए। कहा कि पहले पूरे भवन की सफाई कराई जाए। जो बजट जिले स्तर पर है उससे काम चलाया जाए, ताकि केंद्र पर प्रशिक्षण का काम पूरा कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सफाई कर्मी को लेकर जानकारी ली तो पता चला कि वह सीएमओ से अटैच है तथा कई कमरे बंद हैं। उन्हाेंने बंद कमरों को खुलवाकर सही कराने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. विनय चौहान, डॉ. मोहित रस्तोगी, डॉ. पदम सिंह, डॉ. मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed