फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Diarrhea outbreak, treatment of two patients on one bed

Rampur News: डायरिया का प्रकोप, एक बेड पर दो-दो मरीजों का उपचार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:45 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea outbreak, treatment of two patients on one bed
रामपुर। जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ता रहा है। जिला अस्पताल में सोमवार को 35 डायरिया के मरीजों को भर्ती कराया गया। अस्पताल में दो दिन में डायरिया के 83 मरीज भर्ती हो चुके हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से जिला अस्पताल में बेड कम पड़ गए हैं। एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 35 मरीजों को छुट्टी देेने के बाद भी अब भी 48 मरीज भर्ती हैं। तापमान बढ़ने के साथ गर्मी बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 800 लोग पहुंचे। इनमें उल्टी, दस्त, जुकाम और बुखार के मरीज ज्यादा हैं। वहीं रविवार को अस्पताल में डायरिया के 48 मरीज भर्ती थे। जिनमें से 35 को छुट्टी दे गई। वहीं सोमवार को 35 और मरीज भर्ती किए गए। अब भी जिला अस्पताल में 48 मरीज भर्ती है। दो दिन में जिला अस्पताल में 83 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। पुराने डेंगू वार्डों में डायरिया के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एक साथ इतने मरीज बढ़ने से बेड कम पड़ने की समस्या आई है। बेड का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन

----------------
गर्मी बढ़ने की वजह से डायरिया के मरीजों में इजाफा हुआ है। मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल में बेड बढ़ाने का इंतजाम किया जा रहा है। -डॉ. एचके मित्रा, सीएमएस, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed