{"_id":"6af8a12c1400d98fb20a9390","slug":"dhaniram-from-haridwar-defeated-fakir-baba-of-kaliyar-sharif-rampur-news-c-282-1-smbd1025-184708-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हरिद्वार के धनीराम ने कलियर शरीफ के फकीर बाबा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हरिद्वार के धनीराम ने कलियर शरीफ के फकीर बाबा को हराया
Sat, 14 Nov 2026 11:28 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। विजयनगर पिपलिया गांव स्थित प्राचीन श्री सिद्ध बाबा मंदिर पर चल रहे मेले में शनिवार को आयोजित दंगल ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। दूर-दूर से आए नामी पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।
पहली कुश्ती हरिद्वार के धनीराम पहलवान और कलियर शरीफ के फकीर बाबा पहलवान के बीच हुई। मात्र 15 मिनट चली इस कुश्ती में दोनों पहलवानों ने जबरदस्त फुर्ती और दांवपेच दिखाए। अंत में धनीराम ने फकीर बाबा को चित कर दिया। दूसरी कुश्ती पंजाब के मनोज पहलवान और चंबल के रविंद्र पहलवान के बीच हुई। करीब आधे घंटे तक चली कुश्ती में दोनों ने एक-दूसरे को पराजित करने के लिए अपने-अपने दांव आजमाए। अंत में पंजाब के मनोज पहलवान ने चंबल के रविंद्र पहलवान को हराकर जीत दर्ज की।
सबसे रोमांचक कुश्ती हरिद्वार के हेलीकॉप्टर बाबा पहलवान और मेरठ के निर्मल पहलवान के बीच हुई। करीब 40 मिनट तक चली इस कुश्ती में दोनों पहलवानों ने पूरी ताकत झोंक दी। अंत में हेलीकॉप्टर बाबा ने शानदार दांवपेच के साथ निर्मल पहलवान को पटकनी देकर जीत हासिल की। रेफरी की भूमिका धनीराम निभाई। दर्शकों ने भी विजेता पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया।