{"_id":"66f1abe2277083be0306bf7a","slug":"devotees-immersed-in-the-devotion-of-shyam-baba-danced-and-cheered-rampur-news-c-282-1-rmp1001-130556-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: श्याम बाबा की भक्ति में डूबे भक्त, नृत्य कर लगाए जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: श्याम बाबा की भक्ति में डूबे भक्त, नृत्य कर लगाए जयकारे
Mon, 23 Sep 2024 11:26 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 23 Sep 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। सोमवार को श्री खाटू श्याम की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिसमें श्याम बाबा की भक्ति में भक्त सराबोर हो गए। पुष्प वर्षा के बीच भक्तों ने नृत्य करते हुए बाबा के जयकारे लगाए। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत सत्कार किया गया।
श्री लखदातार सेवा समिति की ओर से सोमवार को आदर्श रामलीला मैदान सिविल लाइंस में द्वितीय श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन हुआ। इससे पूर्व श्री श्याम मंदिर से निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा में श्री खाटू श्याम बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। निशान यात्रा सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर मिस्टन गंज चौराहा, चूने वाला फाटक, बाजार नसरुल्ला खां, सराफा बाजार होते हुए मिस्टन गंज,राजद्वारा होते हुए गांधी समाधि, जौहर अली मार्ग, कलक्ट्रेट चौराहा, एसपी आवास, आवास विकास कालोनी से शौकत अली मार्ग होते हुए देर रात आदर्श रामलीला मैदान स्थित संकीर्तन स्थल पर पहुंची। निशान यात्रा पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत कर श्याम प्रेमियों को जलपान और प्रसाद वितरित किया। निशान यात्रा समारोह स्थल पर पहुंचने के बाद भक्तों ने बाबा को निशान चढ़ाए। इस दौरान अनुराग अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, सचिन अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सौरभ अरोड़ा, राधे श्याम, सुमित मित्तल, श्याम अग्रवाल, यश दयाल, नवीन सक्सेना, पंडित नवनीत शर्मा, लवी रस्तोगी, संजीव कश्यप, अश्वनी त्यागी, सौरभ अरोरा आदि मौजूद रहे।