फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   devolopment work in palika aera

नगर पालिका की ओर से 3.76 करोड़ रुपये से कराए जाएंगे विकास कार्य

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
devolopment work in palika aera
रामपुर। नगर पालिका परिषद रामपुर में जनसुविधा को विकसित करने के दृष्टिकोण से जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने 14वें वित्त के अंतर्गत 3.76 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों को मंजूरी प्रदान कर दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी द्वारा 14वें वित्त के अन्तर्गत मंजूर किए गए कार्यों में 1,96,58,684 रुपये की लागत से मालगोदाम चौराहे से बिलासपुर गेट चौराहे तक स्थापित डिवाइडर के 287 पोलों पर 150 वाट की 574 एलईडी स्ट्रीट स्थापित करने का कार्य एवं 1,22,33,760 रुपये की लागत से 1000 70 से 72 वार्ड एलईडी स्ट्रीट लाइट की आपूर्ति व 400 लाइटें 150 वाट फ्लड फौक्स लाइट की आपूर्ति प्रमुख है। इसके अलावा 40,50,564 रुपये की लागत से स्टार चौराहे से बी-अम्मा गेट तक डिवाइडर के ऊपर 60 आक्टीनल पोल पर 150 वाट की 120 नग एलईडी स्ट्रीट लाइट स्थापित कराने के कार्य और नगर पालिका के अंतर्गत विभिन्न उपकरणों की खरीद व सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए 17,01,194 रुपये मंजूर किए हैं। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। विकास कार्यों को प्राथमिकता व महत्व प्रदान करते हुए जिलाधिकारी ने नगर पालिका प्रशासन द्वारा प्रस्तुत किए गए सभी प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान कर दी है। साथ ही यह भी निर्देशित किया है कि अब 15वें वित्त के अन्तर्गत विभिन्न कार्यों को गति प्रदान करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर यथाशीघ्र प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी द्वारा नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में आमजन की सुविधा के दृष्टिकोण से बेहतर सेवाओं को मुहैया कराने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रमुख बाजारों में रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था बेहद कारगर साबित हो रही है। स्थानीय निकायों में जल संरक्षण की दिशा में भी निरंतर कार्य किए जा रहे हैं, जिसके तहत तालाबों की सिल्ट सफाई एवं खुदाई का कार्य कराया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान एक ओर जहां नगरीय क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का समाधान होगा, वहीं दूसरी ओर तालाबों में बारिश के पानी का संरक्षण करके प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करने के अभियान को भी अमली जामा पहनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed